बिहारशरीफ, अप्रैल 21 -- बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्व मंत्री श्रवण कुमार को जदयू विधायक दल का नेता चुने जाने पर कार्यकर्ताओं ने बधाई दी। जिलाध्यक्ष मो.* अरशद व जिला प्रवक्ता भवानी सिंह, खरुआरा के शैलेन्द्र सिंह, कल्याणबिगहा के रामप्रवेश सिंह ने कहा कि यह निर्णय पार्टी नेतृत्व की दूरदर्शिता और अनुभव का प्रतीक है। पूर्व मंत्री श्री कुमार अपने लंबे राजनीतिक अनुभव और संगठनात्मक क्षमता के बल पर विधायक दल का सफलतापूर्वक नेतृत्व करेंगे। पार्टी की नीतियों और सिद्धांतों को मजबूती से आगे बढ़ाएंगे। जदयू नेता विनोद प्रसाद, अरविंद कुमार, संजय पासवान, निशांत चंद्रवंशी, आशीष चंद्रवंशी, अमित कुमार, विनय कुमार व अन्य ने बधाई दी। यह भी पढ़ें- श्रवण के नेता चुने जाने पर जदयू कार्यकर्ताओं ने जताई खुशी (बिहारशरीफ से अभिषेक कुमार) यह भी पढ़ें- 31 वर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.