हरिद्वार, जनवरी 10 -- शहर में तेजी से फैल रहे नशे के अवैध कारोबार के साथ ही भाजपा की पूर्व जिला महिला अध्यक्ष की बेटी के यौन शोषण प्रकरण में शामिल आरोपियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर यूथ कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। वे प्रेमनगर आश्रम से भाजपा विधायक मदन कौशिक के कार्यालय तक कूच कर रहे थे, लेकिन पुलिस ने बैरिकेडिंग कर रास्ते में ही रोक लिया। इसके बाद कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेकर ज्वालापुर कोतवाली ले जाया गया, जहां से कुछ समय बाद छोड़ दिया गया। यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष कैश खुराना ने आरोप लगाया कि शहर में नशे का अवैध कारोबार चल रहा है, लेकिन कार्रवाई के बजाय विरोध करने वालों को ही हिरासत में लिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नशे की वजह से अपराध बढ़ रहा है और जनप्रतिनिधि आंख मूंदे बैठे हैं। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि बेटी...