विधायक डॉ. लुईस मरांडी ने महारो चौक पर शहीद सिदो-कान्हू मुर्मू की प्रतिमा का किया अनावरण
दुमका, जून 29 -- जामा। हूल दिवस के पूर्व सोमवार को जामा प्रखंड के सरसाबाद पंचायत अंतर्गत महारो चौक में जामा विधायक डॉ. लुईस मरांडी ने वीर शहीद सिद्धो-कान्हू मुर्मू की नवनिर्मित प्रतिमा का विधिवत अनावरण किया। यह भी पढ़ें- हूल दिवस पर रंगारंग कार्यक्रम छात्राओं ने सिदो कान्हू पर दी नाट्य प्रस्तुतिकार्यक्रम की शुरुआत कार्यक्रम की शुरुआत सरसाबाद मौजा के ग्राम प्रधान विलियम मरांडी द्वारा पारंपरिक रीति-रिवाज एवं पूजा-अर्चना के साथ हुई। इसके बाद विधायक ने प्रतिमा का विधिवत पूजन कर माल्यार्पण करते हुए वीर शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए। कार्यक्रम में छात्राओं द्वारा आदिवासी संस्कृति पर आधारित आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया, जिसकी उपस्थित लोगों ने सराहना की। इसके पूर्व कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर विधायक डॉ. लुईस मरांडी का आदिवासी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.