दुमका, फरवरी 10 -- रामगढ़, प्रतिनिधि। विधायक डॉ लुईस मरांडी ने सोमवार को प्रखंड अंतर्गत बरमसिया पंचायत पहुंच लोगों की समस्या को सुना। क्षेत्र भ्रमण के दौरान लोगों ने आदिवासी रीति रिवाज के अनुसार लोटा पानी से विधायक डॉ लुईस मरांडी का स्वागत किया। इस दौरान विधायक ने प्रखंड क्षेत्र में बरमसिया, घाटी, सिजवा व अन्य गांव में रोड, पेयजल समस्या को विभिन्न प्रकार की समस्याओं का जायजा लिया। मौके पर समस्या के जल्द निदान को लेकर भी ग्रामीणों को आश्वासन दिया। मौके पर उपस्थित झामुमो प्रखंड अध्यक्ष बाबूलाल मुर्मू, कोषाध्यक्ष अशोक मंडल, नवनीत कुमार शेखर, रिंकु मंडल, नंदकिशोर वैध, दिनेश शाह, पंचायत अध्यक्ष शिशु बेसरा, सचिव जगरनाथ यादव व अन्य लोग उपस्थित रहे। फोटो संख्या-29-ग्रामीणों की समस्या सुनती विधायक डॉ लुईस मरांडी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.