कोडरमा, अप्रैल 4 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। जिले के डोमचांच प्रखंड के मौजा मसनोडीह, फुलवरिया, बीघा और धरगांव में करीब 45 लाख रुपये की लागत से दो किलोमीटर प्रिकास्ट बाउंड्री वॉल निर्माण कार्य का शिलान्यास हुआ। स्थानीय विधायक डॉ नीरा यादव ने इस निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इन गांवों में लोग जंगली जानवर से परेशान हैं। फसल को लगातार नष्ट किए जाने के कारण लोगों ने विधायक से इसके लिए समुचित उपाय किए जाने और बाउंड्री वाल का निर्माण कराने की मांग की थी। लगातार प्रयास के बाद बाउंड्री वाल के निर्माण कार्य की स्वीकृति मिली और निविदा के बाद अब निर्माण कार्य की शुरुआत होनी है। शिलान्यास के मौके पर विधायक डॉ नीरा यादव के अलावा जिला परिषद अध्यक्ष रामधन यादव के अलावा अन्य लोग मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...