विधायक डांगा की कार को टक्कर के बाद अब स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र के बेटे को धमकी, कहा- गोली मारूंगा
जयपुर, जून 7 -- राजस्थान के स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर के बेटे धनंजय सिंह को जान से मारने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। इस संबंध में नागौर जिले के खींवसर थाने में धनंजय सिंह की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया है। शिकायत में कहा गया है कि वह पांच जून की सुबह अपने निजी कार्यालय खींवसर फोर्ट में थे, तभी उन्हें एक अज्ञात नंबर से फोन आया। आरोप है कि फोन कॉल करने वाले व्यक्ति ने पहले धनंजय सिंह की पहचान की पुष्टि की और फिर उनसे जयपुर यात्रा की योजना के बारे में पूछा।'सावधान रहना, मैं तुम्हें गोली मार दूंगा' धनंजय सिंह द्वारा यह बताने पर कि वह दो दिन बाद वहां एक बैठक में शामिल होने वाले हैं, फोन कॉल करने वाले व्यक्ति ने उन्हें सावधान रहने की चेतावनी दी। प्राथमिकी के अनुसार, जब धनंजय सिंह न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.