जमशेदपुर, दिसम्बर 21 -- पूर्वी सिंहभूम जिले में पांच दिन बीतने के बावजूद 54 में से 37 केन्द्रों पर धान की खरीद शुरू नहीं हो सकी है। इसमें कहीं विधायक जी तो कहीं बिजली कनेक्शन बाधक साबित हो रहा है। बहरागोड़ा विधान सभा क्षेत्र के करीब एक दर्जन धान खरीद केन्द्रों का उद्घाटन नहीं हो सका है। दरअसल राज्य सरकार ने सभी जिला प्रशासन को एक पत्र लिखा है जिसमें निर्देश है कि धान खरीद तब तक शुरू नहीं करना है, जब तक मंत्री, विधायक या फिर सांसद उसका उद्घाटन न कर दें। जुगसलाई, घाटशिला व पोटका के कई केन्द्रों का उद्घाटन स्थानीय विधायक ने किये हैं। हालांकि बहरागोड़ा विधायक समीर मोहंती इसके लिए समय नहीं निकाल सके हैं। समस्या यह है कि लैम्पस जिसे धान खरीद केन्द्र बनाया गया है, अधिकांश में बिजली कनेक्शन ही नहीं है। इस बार राज्य सरकार ने धान खरीद केन्द्र के लि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.