पिथौरागढ़, सितम्बर 1 -- गोविंद चावला, बेरीनाग। विधायक चैंपियनशिप की तैयारियों को लेकर विकासखंड सभागार में बैठक हुई। मंगलवार को ब्लॉक प्रमुख संगीता चन्याल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में प्रतियोगिता को लेकर जिम्मेदारियां तय की गईं। गंगोलीहाट विधानसभा की 19 न्याय पंचायतों में खेलकूद प्रतियोगिताएं पूरी होने के बाद 17 से 20 सितंबर तक बेरीनाग महाविद्यालय के खेल मैदान में विधायक चैंपियनशिप होगी। विजेता न्याय पंचायत को एक लाख रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। वहीं विजेता खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार, मेडल और प्रमाणपत्र दिए जाएंगे। इस दौरान क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी दीपक भट्ट सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...