सराईकेला, जुलाई 9 -- सरायकेला। विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत पूर्व मुख्यमंत्री सह सरायकेला विधायक चंपाई सोरेन, खरसावां विधायक, दशरथ गागराई ने परिवार के पात्र सदस्यों के साथ गणना प्रपत्र भरकर संबंधित बूथ लेवल अधिकारी को सौंपा। इस अवसर पर संबंधित निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, बीएलओ सुपरवाइजर, संबंधित बूथ लेवल अधिकारी उपस्थित थे। इस अवसर पर दोनों जनप्रतिनिधिगण ने जिले के सभी पात्र मतदाताओं से अपील की कि वे निर्धारित समय-सीमा 29 जुलाई, 2026 के भीतर अपना और अपने परिवार के सभी पात्र सदस्यों का गणना प्रपत्र भरकर संबंधित बीएलओ के पास जमा करें। विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में अपनी सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करें। यह भी पढ़ें- Saraikela News: खरसावां विधायक ने गणना प्रपत्र भरकर जमा कराया उन्होंने कहा कि मतदाता सू...