विधायक गिरिडीह पहुंच दिवंगत मंत्री को दी श्रद्धांजलि
आदित्यपुर, सितम्बर 7 -- चांडिल। झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार के आकस्मिक निधन की खबर के बाद रविवार को विधायक सविता महतो गिरिडीह स्थित उनके आवास पहुंचीं और दिवंगत मंत्री के पार्थिव शरीर पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया। उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदना व्यक्त की। इस दौरान विधायक सविता महतो ने कहा कि सुदिव्य कुमार का आकस्मिक निधन झारखंड की राजनीति और समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने एक कर्मठ जनप्रतिनिधि और समर्पित जनसेवक के रूप में अपनी अलग पहचान बनाई थी। उनके निधन से व्यक्तिगत रूप से भी गहरा दुख पहुंचा है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को श्रीचरणों में स्थान दें और शोक संतप्त परिवार को इस कठिन समय में दु:ख सहने की शक्ति प्रदान करें। यह भी पढ़ें- मंत्री ने 14 अप्रैल को किया था मर्सी हॉस्पीटल का उद्घाटन यह भी पढ़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.