विधायक गांव में लगाई चौपाल, गिनाए 35 लाख के विकास कार्य
बुलंदशहर, जून 17 -- भाजपा के सदर विधायक प्रदीप चौधरी ने बुधवार को क्षेत्र के ग्राम अनहेड़ा में विकास चौपाल लगाकर ग्रामीणों से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने गांव की समस्याओं और भावी विकास योजनाओं पर चर्चा की। विधायक ने ग्रामीणों को अपने कार्यकाल के दौरान गांव में कराए गए लगभग 35 लाख रुपये के विकास कार्यों का ब्यौरा दिया और कहा कि क्षेत्र का चौमुखी विकास ही उनकी पहली प्राथमिकता है। अनहेड़ा गांव में आयोजित चौपाल में बड़ी संख्या में ग्रामीण और किसान एकत्र हुए। सदर विधायक ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुना। ग्रामीणों ने बिजली, पानी, पक्की सड़कों और जलभराव जैसी स्थानीय समस्याओं से विधायक को अवगत कराया। यह भी पढ़ें- विधायक गांव में लगाई चौपाल, गिनाए 35 लाख के विकास कार्य विधायक ने मौके पर ही मौजूद कार्यकर्ताओं और संबंधित अधिकारियों को इन जनसमस्याओ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.