बागेश्वर, अप्रैल 4 -- अपनी लंबित मांगों को लेकर क्षेत्र की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता क्षेत्रीय विधायक सुरेश गड़िया से मिले। उन्हें अपनी समस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि वह मानदेय बढ़ाने को लेकर लंबे समय से आंदोलित हैं, लेकिन सरकार उनकी मांगों की अनदेखी कर रही है। उन्होंने समस्या के समाधान की मांग की। मांग करने वालों में कमला दानू, नीमा जोशी, चंपा पांडे, लीलावती आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...