बागेश्वर, मार्च 29 -- कपकोट विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत देवलचौरा ओर ग्राम पंचायत ग्वाड में विधायक सुरेश गड़िया ने रविवार को जनसंपर्क किया। लोगों की समस्याओं को जाना। सरकार की योजनाओं से लोगों को रू-ब-रू कराया। विधायक ने कहा कि सरकार लोगों की समस्या को दूर करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। सरकार को जन-जन तक पहुंचाने काम किया है। सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को प्रभावित होकर लोग पार्टी से जुड़ रहे हैं। अवसर पर जिला पंचायत उपध्यक्ष विशाखा खेतवाल, ग्राम प्रधान इंद्रा नगरकोटी, किसान मोर्चा महामंत्री भुवन गढ़िया, नारायण सिंह गढ़िया, राजेंद्र नगरकोटी, भागीरथी देवी, प्रमोद मेहता आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.