शामली, नवम्बर 14 -- जिला युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी हिमांशु अहलावत ने जानकारी देते हुए बताया कि विधायक खेल स्पर्धा का आयोजन जनपद में दो चरणों में किया जाएगा। पहला आयोजन 18 एवं 19 नवंबर को शहीद ऊधम सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम, शामली में प्रातः 10 बजे से होगा।इसके बाद दूसरा चरण 20 एवं 21 नवंबर को विजय सिंह पथिक डिग्री कॉलेज, कैराना में प्रातः 10 बजे से आयोजित किया जाएगा। अहलावत ने बताया कि खेल स्पर्धा में एथलेटिक्स, कबड्डी, वॉलीबॉल, बैडमिंटन, कुश्ती आदि खेलों में सब-जूनियर, जूनियर और सीनियर आयु वर्ग के खिलाड़ी प्रतिभाग कर सकते हैं। वही खिलाड़ी प्रतियोगिता में शामिल होंगे जिन्होंने युवा साथी पोर्टल पर पंजीकरण कराया है। जिन खिलाड़ियों ने अभी तक पंजीकरण नहीं कराया है, वे 18 नवंबर प्रातः 10 बजे तक अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। प्रतियोग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.