हमीरपुर, दिसम्बर 16 -- 0 टीम गेम के साथ-साथ ही एथलेटिक्स के इवेंट्स संपन्न 0 विधायक ने विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित फोटो नंबर 01- विधायक खेल स्पर्धा में 200 मीटर दौड़ में प्रतिभाग करती बालिकाएं। गोहांड, संवाददाता। स्थानीय प्रभा शिक्षा निकेतन अमगांव में विधायक खेल स्पर्धा का आयोजन युवा कल्याण विभाग द्वारा किया गया। जिसमें विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं में बालक-बालिकाओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कबड्डी, खो-खो, वालीबॉल, बैडमिंटन एवं एथलेटिक्स की विभिन्न प्रतियोगिताएं हुई। कबड्डी बालक सब जूनियर व जूनियर वर्ग में जवाहर नवोदय विद्यालय राठ की टीम विजेता रही। जिसमें रीवेंद्र, यश, प्रशांत, प्रिंस, अंकुश, हर्ष, अनमोल एवं हिमांशु शामिल रहे। गोला फेंक जूनियर बालिका वर्ग में ईशा, तवा फेंक में अपर्णा, सीनियर बालक वर्ग में सत्यम विजेता ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.