संभल, दिसम्बर 30 -- दो दिवसीय विधायक खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ किसान इंटर कॉलेज असमोली में भाजपा जिलाध्यक्ष चौधरी हरेंद्र सिंह ने फीता काटकर किया। प्रतियोगिता का आयोजन सब जूनियर, जूनियर एवं सीनियर वर्ग में एथलेटिक्स, कुश्ती, जूडो, बैडमिंटन व भारोत्तोलन विधाओं में किया गया। चौधरी हरेंद्र सिंह ने कहा कि खेल न केवल शारीरिक विकास का माध्यम है, बल्कि जीवन में अनुशासन, संयम और टीम भावना भी सिखाते हैं। खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने का आह्वान किया। प्रभारी जिला युवा कल्याण अधिकारी विनीत सिद्धू ने बताया कि इस प्रतियोगिता से प्रथम स्थान प्राप्त खिलाड़ी जनपद व उसके बाद जोन व राज्य स्तर तक प्रतिभाग करेंगे। सब जूनियर बालक वर्ग में 100 मीटर में यश प्रथम रहे। कुश्ती में 45 किलोग्राम में सुमित, 48 किलोग्राम मे जुबेर मलिक, ...