संभल, दिसम्बर 22 -- युवा कल्याण विभाग के तत्वाधान में विधानसभा में एसएम कालेज में दो दिवसीय खेलकूद स्पर्धा का आयोजन किया गया। खेल स्पर्धा के दूसरे दिन रविवार को बैडमिंटन, फुटबॉल, वेट लिफ्टिंग एवं एथलेटिक्स में ऊंची कूद ,डिस्कस थ्रो एवं जैवलिन थ्रो में प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया। खेल स्पर्धा में फुटबॉल सब जूनियर में बहजोई की टीम एवं जूनियर वर्ग में चंदौसी की ब्लैक रॉकर्स टीम विजेता रही । बैडमिंटन सब जूनियर महिला वर्ग में पूजा ,सीनियर वर्ग में कल्पना प्रथम स्थान पर रही, बैडमिंटन सीनियर पुरुष वर्ग में कपिल प्रथम स्थान पर रहे, बैडमिंटन सीनियर पुरुष वर्ग डबल्स में अभिजीत और केशव प्रथम स्थान पर रहे। सब जूनियर डिस्कस थ्रो में दलवीर, हाई जंप में मोहित प्रथम स्थान पर रहे। जूनियर पुरुष वर्ग जैवलिन थ्रो में अतुल कुमार, हाई जंप में प्रशांत कुमार,...