गढ़वा, नवम्बर 26 -- बिशुनपुरा। भाजपा मंडल के नेताओं ने बुधवार को विधायक अनंत प्रताप देव के शिलान्यास कार्यक्रम पर पलटवार किया है। मंडल के कार्यकारी अध्यक्ष कृष्णा विश्वकर्मा ने बताया कि विधायक अनंत प्रताप देव बिशुनपुरा मुख्य पथ से दर्जिया तक पथ का शिलान्यास किए हैं। यह काम पूर्व विधायक भानु प्रताप शाही ने 30 अगस्त 2024 को ग्रामीण कार्य विभाग से स्वीकृति दिलाए थे। वर्तमान विधायक जनता को यह कहकर बरगला रहे हैं कि उनके अथक प्रयास से सड़क लाई गई है। यह पूरी तरह झूठ और बेबुनियाद है। वर्तमान विधायक झूठ बोलकर पॉवर प्लांट के नाम पर लोगों को गुमराह कर विधायक बन गये। उन्होंने ने भवनाथपुर की जनता से वादा किया था कि जब हम विधायक बनेंगे तो 6 महीने में ही पॉवर प्लांट का कार्य शुरू करा देंगे। अब वह अपनी वादों से मुकर रहे हैं। वह जनता का कार्य करने के बजाय ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.