विधायक को मिली धमकी के मामले में एसएसपी को ज्ञापन
मथुरा, अक्टूबर 1 -- भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के महामंत्री एवं मांट विधानसभा क्षेत्र के विधायक राजेश चौधरी को पाकिस्तान से कॉल कर धमकी दिए जाने के मामले में गुरुवार को भाजपा पदाधिकारियों ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की। गौरतलब है कि गत दिन पाकिस्तान से कॉल करने वाले ने विधायक राजेश चौधरी को धमकी दी थी। इसके बाद राजेश चौधरी ने इसकी शिकायत भी पुलिस से की थी। गुरुवार को भाजपा नेता एसएसपी से मिले और ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की। इस दौरान भाजपा ब्रज क्षेत्र उपाध्यक्ष नेत्रपाल सिंह चौधरी, जिलाध्यक्ष निर्भय पांडेय, महानगर अध्यक्ष राजू यादव, ब्लॉक प्रमुख विपिन सिंह, कुंज बिहारी, सुरेंद्र सिंह प्रधान, रामरतन सिंह, मनोज ठाकुर, रोहित राठौर आदि उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.