लखनऊ, मार्च 22 -- नगराम (लखनऊ), संवाददाता। मोहनलालगंज विधायक अमरेश कुमार रावत को उनके आवास पर बैठे-बैठे फोन पर जान से मारने की धमकी देना और गाली गलौज करना एक युवक को भारी पड़ गया। नगराम पुलिस ने शनिवार देर रात आरोपी को धर दबोचा और शांति भंग की कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया। विधायक अमरेश कुमार रावत शनिवार दोपहर करीब 1.20 बजे लखनऊ स्थित दारुल सफा आवास पर मौजूद थे। इसी दौरान उनके फोन पर एक कॉल आई। कॉल को उनके करीबी सहयोगी उत्तम ने रिसीव किया। फोन पर नगराम क्षेत्र के अमवा मुर्तजापुर गांव निवासी लालबहादुर साहू ने गाली-गलौज शुरू कर दी। जब उत्तम ने फोन विधायक को दिया तो आरोपी ने विधायक को भी अपशब्द कहते हुए धमकी दी। साथ ही मोहनलालगंज एसीपी कार्यालय आने के लिए दबाव बनाने लगा। विधायक ने कुछ समय बाद आने का आश्वासन दिया। बावजूद इसके आरोपी अपशब्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.