अयोध्या, जून 3 -- अयोध्या, संवाददाता। मुख्यमंत्री द्वारा नगर निकाय, विकास प्राधिकरण एवं डूडा के अंतर्गत निर्मित होने वाली दुकानों के आवंटन में दिव्यांगों के लिए चार प्रतिशत आरक्षण दिया गया है। इस निर्णय का लाभ अब जिले के दिव्यांगजनों को मिलने जा रहा है। दुकानों के लिए करीब 250 दिव्यांगो ने आवेदन किया है। प्रक्रिया शुरू होने से उत्साहित दिव्यांगजनों ने विधायक वेद प्रकाश गुप्ता को सर्किट हाउस में माल्यार्पण करके सम्मानित किया। कार्यक्रम में दिव्यांग कल्याण समिति के अध्यक्ष मो. अकरम के नेतृत्व में बड़ी संख्या में दिव्यांग पहुंचे। विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा दिव्यांगजनों के हित में लिया गया यह निर्णय सामाजिक न्याय और समावेशी विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इससे दिव्यांगजन आत्मनिर्भर बनेंगे तथा उन्हें सम्मानजनक आज...