फतेहपुर, मार्च 26 -- फतेहपुर। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के संविदा कर्मचारियों ने सीएम को सम्बोधित नौ सूत्रीय ज्ञापन अयाहशाह विधायक विकास गुप्ता को सौंपा। प्रयागराज मंडल प्रभारी डा.एके श्रीवास्तव, जिला संयोजक विशाल मिश्रा के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपा गया। जिसमें वेतन विसंगति, एमपी, हरियाणा, उड़ीसा राज्यों की भांति वेतन नीति का निर्धारण, केंद्र सरकार के आईपीएसएच के अनुसार पदों का सृजन कर अनुभवी संविदा कर्मियों की नियुक्ति, स्थानांतरण नियमावली, सामाजिक सुरक्षा ईपीएफ ग्रेच्युटी, वार्षिक एग्रीमेंट समाप्त कर एक मुस्त एग्रीमेंट किए जाने आदि की मांग शामिल हैं। इस मौके पर शिवाकांत शर्मा, कप्तान, दिगंबर, राजकुमार, अनूप कश्यप, देव नारायण मिश्रा आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...