आजमगढ़, सितम्बर 2 -- आजमगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। वेतन भत्तों में वृद्धि तथा अन्य मांगों को लेकर दीवानी न्यायालय कर्मचारी संघ की बैठक बुधवार को हॉल ऑफ जस्टिस में हुई। इस दौरान निर्णय लिया गया कि अपनी मांगों के समर्थन में 13 सितंबर को सभी कर्मचारी स्थानीय विधायक को ज्ञापन सौंपेंगे। दो अक्तूबर को तिरंगा यात्रा निकालेंगे। इसके बाद भी शासन ने मांगें नहीं मानीं तो अगले महीने 25 अक्तूबर को प्रदेश के कर्मचारी लखनऊ में इकट्ठा होकर सत्याग्रह करेंगे। बैठक में फॉस्ट ट्रैक अदालतों के कर्मचारियों के वेतन में प्रतिवर्ष दस प्रतिशत की बढ़ोतरी, अप्रेंटिस पदों को कनिष्ठ सहायक के पद पर समायोजित करने की मांग की गई। यह भी पढ़ें- दो अक्तूबर को तिरंगा यात्रा, बाद में लखनऊ में सत्याग्रह वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी के पद को पुनः बहाल करने की भी चर्चा की गई। बैठक की अध्...