पलामू, जून 3 -- मेदिनीनगर। पलामू जिले के चैनपुर प्रखंड के नरसिंहपुर पथरा पंचायत की मुखिया मीना देवी ने विधायक आलोक कुमार चौरसिया से बुधवार को मुलाकात कर पंचायत में पेयजल संकट एवं जलनिकासी की समस्या के समाधान की मांग की। उन्होंने विधायक को आवेदन सौंपते हुए पंचायत क्षेत्र में चापाकल लगाने तथा नाली निर्माण कराने का अनुरोध किया। मुखिया के अनुसार भैरवा, मैरा एवं अन्य कई इलाकों में पेयजल की गंभीर समस्या बन गई है। ग्रामीणों को दूर से पानी लाने को विवश हैं। इसके कारण लोग काफी क्षुब्ध हो रहे हैं। विधायक ने समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक पहल करने का आश्वासन दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...