मिर्जापुर, मई 22 -- मिर्जापुर। रेडक्रास सोसायटी की पहल पर शुक्रवार को चुनार क्षेत्र के पीएचसी पर 50 टीबी मरीजों को विधायक अनुराग सिंह पटेल पोषण पोटली पर भेंट किया गया। पोषण सामाग्री पाते ही टीबी मरीजों में प्रसन्नता छा गई। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि सरकार की योजनाओं को सफल बनाने में सभी का सहयोग अपेक्षित है। उन्होंने स्वास्थ्य वर्धक वस्तुओं को ग्रहण करने का सुझाव मरीजों को दिया। यह भी पढ़ें- टीबी मरीजों में पोषण पोटली का वितरण कार्यक्रम का संचालन पीएचसी प्रभारी डाक्टर राकेश पटेल ने उपलब्ध सुविधाओं के बारे में जानकारी देते हुए जरूरतमंदों से अस्पताल पर संपर्क करने को प्रेरित किया। क्षय विभाग के डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर एवं रेडक्रास के सक्रिय सदस्य सतीश शंकर यादव ने लोगों को टीबी के प्रति जागरूक करने के क्रम में रोग के समस्त लक्षणों से परिचि...