चतरा, जनवरी 8 -- लावालौंग, प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय स्थित क्षेत्र यज्ञशाला परिसर में गुरुवार को ठंड से राहत पहुंचाने के उद्देश्य से कंबल का वितरण किया गया। कार्यक्रम में सिमरिया विधायक कुमार उज्ज्वल दास के सौजन्य से मंडल अध्यक्ष खगेश्वर साहू के नेतृत्व में कुल 180 कंबलों का वितरण जरूरतमंद लोगों के बीच किया गया। इस अवसर पर विधायक कुमार उज्ज्वल दास ने कहा कि ठंड के मौसम में गरीब और असहाय लोगों की मदद करना सामाजिक दायित्व है। उन्होंने कहा कि समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सहायता पहुंचाना ही जनप्रतिनिधि का मुख्य उद्देश्य होना चाहिए। आगे भी इस प्रकार के जनकल्याणकारी कार्य लगातार किए जाएंगे। कंबल वितरण कार्यक्रम में भाजपा जिला महामंत्री मिथलेश गुप्ता, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष संजय कुमार सुमन, पूर्व मंडल अध्यक्ष शंकर साहू, भोला प्रसा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.