पलामू, दिसम्बर 25 -- मेदिनीनगर , प्रतिनिधि। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती के शुभ अवसर पर डाल्टनगंज विधायक आलोक चौरसिया के सौजन्य से जरूरतमंदों के बीच कम्बल वितरण किया गया। नगर निगम क्षेत्र के साहित्य समाज रोड स्थित हरिजन विद्यालय के समीप विधायक प्रतिनिधि मनोहर कुमार लाली ने नेतृत्व करते हुए सैकड़ों गरीब और असहाय परिवारों के बीच कंबल का वितरण किया। इस दौरान मनोहर कुमार लाली ने कहा कि अटल जी का जीवन सेवा और सादगी का प्रतीक था, और उनके पदचिह्नों पर चलते हुए विधायक जी के मार्गदर्शन में यह जरूरतमंदों की सहायता का छोटा सा प्रयास है। इस सेवा कार्य में मुख्य रूप से नवीन कुमार गुप्ता, संदीप दास, श्रवण कुमार गुप्ता, प्रमोद दास रंजन, आकाश कुमार, रंजीत गुप्ता, मनीष वर्मन, पंकज कुमार, सुनील पाण्डेय, पप्पू लाठ और पंकज कुमार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.