मुरादाबाद, दिसम्बर 15 -- मुरादाबाद। भाजपा से मुरादाबाद नगर विधायक रितेश गुप्ता के भाई सर्राफा व्यापारी अमित गुप्ता पर रविवार रात हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने सोमवार को गुड़िया बाग निवासी अभिशेक महरोत्रा और अनमोल दिवाकर को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। पुलिस ने खुलासा किया कि आरोपियों ने पूछताछ में चुनावी रंजिश के चलते हमला करने की बात स्वीकार की है। इस मामले में दो अज्ञात आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है। गलशहीद थाना क्षेत्र के गांधी नगर निवासी अमित गुप्ता मुरादाबाद नगर से भाजपा विधायक रितेश गुप्ता के सगे भाई हैं और कोतवाली के मंडी चौक में आभूषण की दुकान चलाते हैं। रविवार रात करीब साढ़े सात बजे वह दुकान बंद करके घर जा रहे थे। उसी दौरान कुछ लोगों ने उनके ऊपर हमला कर मारपीट की थी। गला दबाकर जान से मारने की भी कोशिश की थी। एसपी सिटी कुम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.