बरेली, जनवरी 4 -- नवाबगंज। विधायक के भाई के पेट्रोल पंप पर एक युवक की तमंचे की बट और हॉकी से कुछ लोगों ने पिटाई की। लोग उसे बचाने आए तो तमंचा दिखाकर डरा दिया। युवक को कार में डालकर ले जाने की कोशिश भी, लेकिन किसी तरह वह बचकर भाग निकला। घटना की रिपोर्ट पीड़ित ने थाना नवाबगंज में दर्ज कराई है। नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव रिछोला किफायतुल्ला निवासी सोमपाल के मुताबिक शुक्रवार रात वह पीलीभीत हाईवे पर विधायक डॉ. एमपी आर्य के भाई लेखराज गंगवार के पेट्रोल पंप पर अपनी कार में पेट्रोल भरवा रहे थे। इसी बीच हाफिजगंज थाना क्षेत्र के सुडियावा गांव का दिनेश कुमार, औरंगाबाद गांव का सचिन कुमार व हाफिजगंज का अनूप सरदार कार से हथियारों से लैस होकर आए और उन्हें पीटने लगे। इस दौरान लोग बीचबचाव करने पहुंचे तो तमंचा दिखाकर उन्हें डरा दिया। इस पर वे पीछे हट गए। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.