विधायक के भतीजे पर जानलेवा हमले में राजनीतिक संरक्षण का आरोप
हरदोई, सितम्बर 1 -- सवायजपुर। भाजपा विधायक के भतीजे अजीत प्रताप सिंह 'विवेक' पर 26 अगस्त को हुए जानलेवा हमले का मामला अब राजनीतिक संरक्षण के आरोपों को लेकर गरमा गया है। गंभीर रूप से घायल अजीत प्रताप का लखनऊ के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस बीच उनके भाई अनुज प्रताप सिंह ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थनापत्र देकर हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ ही उन्हें कथित तौर पर संरक्षण देने वालों की भूमिका की जांच कराने की मांग की है। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि घटना के बाद भी आरोपियों की गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश नहीं लगा है। आरोपियों के पक्ष में सोशल मीडिया पर धमकी भरे वीडियो और पोस्ट प्रसारित किए जा रहे हैं। इससे परिवार में भय का माहौल बना हुआ है। हमले के दौरान उसकी लाइसेंसी रिवाल्वर और मोबाइल फोन ले लिए गए थे, लेकिन अभी तक उनकी बरामदगी नहीं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.