विधायक के फार्म हाउस पर गैंगरेप के आरोपी इंस्पेक्टर-दरोगा समेत चारों भेजे जेल
अमरोहा, सितम्बर 25 -- हसनपुर। उत्तराखंड के खानपुर विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय विधायक उमेश शर्मा के हसनपुर क्षेत्र स्थित फार्म हाउस में हरियाणा की युवती से गैंगरेप के आरोपी उत्तर प्रदेश पुलिस के दरोगा और मुख्य आरक्षी समेत सीआरपीएफ के इंस्पेक्टर व हेड कांस्टेबल को बुधवार देर शाम अदालत में पेश किया गया। अदालत ने चारों को जेल भेज दिया। वहीं, वन स्टॉप सेंटर में भर्ती पीड़िता के गुरुवार को बयान दर्ज किए गए। उधर, सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने भी पूरे प्रकरण पर ट्वीट कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस के मुताबिक, 22 सितंबर की रात कोतवाली क्षेत्र के झुलपुरी स्थित फार्म हाउस में हरियाणा की युवती से सामूहिक दुष्कर्म की घटना हुई। पुलिस के अनुसार, सीआरपीएफ की पांचवीं बटालियन दिल्ली में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात मुजफ्फरनगर के शाह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.