लखनऊ, जनवरी 8 -- लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। गोंडा जनपद की गौरा सीट से विधायक प्रभात कुमार वर्मा के फर्जी हस्ताक्षर और लेटरपैड का प्रयोग कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजा गया। विधायक ने इसकी शिकायत प्रमुख सचिव विधानसभा से की। इसके बाद गृह विभाग ने पूरे प्रकरण की जांच की तो फर्जीवाड़े का पता चला। उसके आधार पर हजरतगंज कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया है। मुकदमा दरोगा शशिकांत सिंह ने दर्ज कराया है। उन्होंने तहरीर में लिखा कि विधायक प्रभात कुमार वर्मा ने बताया कि उनके फर्जी लेटरहेड और हस्ताक्षर का प्रयोग कर मुख्यमंत्री को किसी ने पत्र भेजा गया है। पत्र में झांसी जनपद निवासी श्रीमती मंजू मिश्रा द्वारा क्रय किए गए प्लॉट को शकील नामक व्यक्ति द्वारा अपने नाम कराए जाने के संबंध में कार्रवाई की मांग की गई थी। जबकि वास्तव में उन्होंने पत्र नही...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.