दरभंगा, मार्च 23 -- लहेरियासराय। केवटी विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक डॉ. मुरारी मोहन झा के कथित फर्जी लेटर हेड का उपयोग करने का मामला प्रकाश में आया है। मामले को लेकर नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। इसमें कहा गया है कि गत 12 मार्च को एवी सिग्नेचर रेसिडेंसी से संबंधित कुछ अभिलेख दरभंगा नगर निगम की ओर से विधायक डॉ. झा के आवास पर उपलब्ध कराया गया। उस अवधि में वे राज्यसभा निर्वाचन के दौरान पटना में थे। जब वे 16 मार्च की देर शाम दरभंगा लौटे तो उन्होंने उक्त पत्र का अवलोकन किया। इस दौरान उन्हें लगा कि जिस लेटर हेड का उपयोग किया गया है, उस पर उनकी पत्नी व उनका नाम एक साथ अंकित है।विधायक डॉ. झा ने कहा कि लेटर हेड पर उनकी पत्नी के नाम से जो हस्ताक्षर अंकित किया गया है वह उनका नहीं है। उनके नाम का लेटर हेड भी फर्जी है।थानाध्यक्ष अरविंद कुम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.