सिमडेगा, अप्रैल 5 -- केरसई, प्रतिनिधि। विधायक भूषण बाड़ा के प्रयास से प्रखंड के कोनजोबा कुबाटोली के खराब ट्रांसफार्मर को बदला गया। ग्रामीणों ने गांव का ट्रांसफार्मर खराब होने की शिकायत विधायक से करते हुए बिजली नहीं होने के कारण हो रही परेशानियों से अवगत कराया था। ग्रामीणों की समस्या सुनने के बाद विधायक ने विभागीय अधिकारी से बात कर खराब ट्रांसफार्मर को बदली करवाया। इधर नया ट्रांसफार्मर लगाने पर कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष नोवेल मिंज, मनेाज कुमार, सुरेंद्र कुमार, मुंस खेस, अरविंद यादव आदि ने फीता काटकर ट्रांसफार्मर का उदघाटन किया। मौके पर कई ग्रामीण उपस्थित थे। -
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.