पलामू, मार्च 12 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू के बर्खास्त 251 अनुसेवकों ने डालटनगंज विधायक आलोक चौरसिया द्वारा विधान सभा में मामला उठाए जाने पर हर्ष व्यक्त किया है। आठ जनवरी से बर्खास्त अनुसेवक रांची में लोकभवन (राज्यपाल भवन) के निकट नागाबाबा खटाल के पास सेवा समांजन करने की मांग को लेकर अनिश्चित कालीन धरना पर बैठे हुए हैं। बर्खास्त अनुसेवकों का कहना है कि अब संसदीय कार्य एवं वित्त मंत्री के उपर सब कुछ टिका हुआ है। बर्खास्त अनुसेवकों को इनसे अपेक्षा है कि वे बर्खास्त अनुसेवकों की पीड़ा को समझते हुए उचित कदम उठाएगें। क्योंकि वित्त मंत्री पलामू के पाटन-छतरपुर विधानसभा क्षेत्र से आते हैं। अनिश्चित कालीन धरना पर सुधाकर दुबे,संजीव पांडेय, हृदया नारायण पासवान,विवेका शुक्ला,अरुण कुमार,अरुण कुमार शुक्ला,रामपुकार राय , संजय राम, बिरेन्द्र कुमार सम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.