अंबेडकर नगर, सितम्बर 6 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। 45वीं नॉर्थ जोन की शॉट गन शूटिंग प्रतियोगिता में जिले के गर्वित पाण्डेय ने धमाल मचाया। पूर्व सांसद रितेश पांडेय के भतीजे, विधायक राकेश पांडेय के पौत्र और उद्योगपति आशीष पांडेय सड्डू के पुत्र ने 2 स्वर्ण पदक जीता है। जयपुर में चल रही शॉटगन शूटिंग प्रतियोगिता में जिले के गर्वित पाण्डेय ने जूनियर व सीनियर कैटेगरी की ट्रैप स्पर्धा में 2 स्वर्ण पदक जीत कर जिले के साथ प्रदेश का मान बढ़ाया है। स्पर्धा में जीत हासिल कर नेशनल के लिए क्वालीफाई भी कर लिया है। प्रतियोगितादो सितम्बर को शुरू हुई थी। जयपुर के जगतपुरा शूटिंग रेंज में चल रही शॉटगन प्रतियोगिता का समापन सोमवार को होगा। ट्रैप शूटिंग में नॉर्थ जोन के 10 प्रदेशों के लगभग 350 से खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। अपनी कैटेगरी में अन्य खिलाड़ियों को शि...