विधायक के पहल से ग्रामीणों को मिला ट्रांसफार्मर, मिली राहत
रामगढ़, जून 29 -- दुलमी, निज प्रतिनिधि। दुलमी प्रखंड के ब्यांग गांव में ट्रांसफार्मर खराब हो जाने के कारण ग्रामीणों को अंधेरे में रहने की परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। ग्रामीणों द्वारा समस्या की जानकारी क्षेत्र की विधायक ममता देवी को दिए जाने के बाद उनके पहल व प्रयास से ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराया गया, जिससे गांव में पुनः विद्युत आपूर्ति बहाल हुई और ग्रामीणों को गर्मी और अंधेरे से बड़ी राहत मिली। ट्रांसफार्मर का विधिवत उद्घाटन दुलमी प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष सुधीर मंगलेश ने नारियल फोड़कर एवं फीता काटकर किया। इस अवसर पर उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि विधायक ममता देवी के निर्देशानुसार क्षेत्र की जनता की प्रत्येक समस्या का त्वरित और हरसंभव समाधान करना हमारी प्राथमिकता है। जनसेवा ही हमारा संकल्प है और जनता के विश्वास प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.