विधायक के पहल पर लगे ट्रांस्फार्मर का ग्रामीणों ने किया उद्घाटन
सिमडेगा, मई 11 -- बानो, प्रतिनिधि।प्रखंड के सोय पंचायत के तीनसोंगड़ा मांझी टोली गांव में 25 केवीए क्षमता वाले नए ट्रांसफार्मर का विधिवत उद्घाटन किया गया। तोरपा विधायक सुदीप गुड़िया की पहल पर लगाए गए इस ट्रांसफार्मर का उद्घाटन ग्रामीण बुजुर्ग लांगू पाहन, विधायक प्रतिनिधि तनवीर हुसैन, मुखिया सोमवारी कैथवार, पंसस नामलेन जड़िया, पंचायत अध्यक्ष संदीप समद, अलिफ समद ने संयुक्त रुप से फीता काटकर किया। मौके पर मुखिया ने कहा कि पिछले कई महीनों से गांव का ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण बिजली आपूर्ति ठप थी। जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। उन्होंने कहा कि विधायक सुदीप गुड़िया के प्रयास से गांव में नया ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराया गया। जिससे अब ग्रामीणों को नियमित बिजली मिल सकेगी। मौके पर सुचिता कैथवार, अलिफ समद, इग्नीश जोजो, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.