रामपुर, अप्रैल 22 -- सत्ता दल की विधायक राजबाला सिंह के पति राजस्थान के एक मिस्त्री के साथ एक लाख की धोखाधड़ी करने और उसकी गाड़ी छीनकर भगा देने के आरोप में बुरी तरह फंस गए हैं। अदालत के आदेश पर बुधवार को पुलिस ने आरोपी विधायक पति दिलीप सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में एक लाख की धोखाधड़ी करने और गाड़ी छींनने के मामले में सिविल लाइंस थाना पुलिस ने शाहबाद विधायक राजबाला सिंह के पति पर केस दर्ज किया है। राजस्थान के रविंद्र का आरोप है कि वह अपने मजदूरों के साथ इनके होटल कर ग्रेनाइट पत्थर लगाने का कार्य कर रहा था। यह भी पढ़ें- फर्जी खनन टेंडर दिखाकर 1.26 करोड़ की ठगी मगर उसको रुपये नहीं दिए। रुपये मांगने पर गाड़ी छीन ली। पुलिस ने अब शाहबाद विधायक दिलीप सिंह लोधी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.