शाहजहांपुर, मार्च 6 -- निगोही, संवाददाता। निगोही के भगत सिंह चौराहे पर होली के दिन उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब दो युवकों ने तिलहर विधायक सलोना कुशवाहा के पति और वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. राम सिंह कुशवाहा को कथित रूप से गाली दे दी। विरोध करने पर विवाद बढ़ गया और युवकों ने बाइक की डिग्गी से तमंचा निकालने की कोशिश की। इस पर मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं ने दोनों को पकड़ लिया और मारपीट कर दी। हालांकि भीड़ बढ़ने का फायदा उठाकर युवक मौके से फरार हो गए। बताया गया कि बुधवार दोपहर डॉ. राम सिंह कुशवाहा अपने आवास से भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ भगत सिंह चौराहे पर होलिका में आखत डालने जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में खड़े दो युवकों ने उन्हें देखकर अभद्र टिप्पणी और गाली-गलौज शुरू कर दी। पीछे चल रहे कार्यकर्ताओं ने इसका विरोध किया तो दोनों पक्षों के बीच कहासुनी बढ़...