अयोध्या, अप्रैल 12 -- अयोध्या, संवाददाता। भाजपा ने शहर के गुलाबबाड़ी परिसर में रविवार को स्वच्छता अभियान चलाया। अभियान में विधायक वेद प्रकाश गुप्ता एवं भाजपा महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने व्यापारी, पार्टी पदाधिकारी व स्थानीय लोगों के साथ मिलकर परिसर की साफ-सफाई की। इस दौरान समाज में विशिष्ट पहचान रखने वाले कई लोगों को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम के बाद दोनों नेताओं ने आसपास की बस्तियों में घर-घर जाकर जनसंपर्क किया तथा केंद्र व प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित पत्रक वितरित किए। विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि जनभागीदारी से जुड़ा सामाजिक दायित्व है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत मिशन को जन-आंदोलन बनाने के लिए हर नागरिक की सहभागिता आवश्यक है।महानग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.