गोपालगंज, दिसम्बर 6 -- गोपालगंज, नगर संवाददाता। सदर विधायक सुभाष सिंह ने शनिवार की शाम जिला मॉडल अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कई गंभीर खामियां सामने आईं। सबसे बड़ी लापरवाही उस समय दिखी जब इमरजेंसी वार्ड में तैनात डॉक्टर दानिश अहमद ड्यूटी से गायब पाए गए। विधायक ने इसे गंभीर मानते हुए सिविल सर्जन को ऐसे लापरवाह डॉक्टरों पर तत्काल कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि इमरजेंसी में तीन डॉक्टरों को होना चाहिए था, लेकिन वहां सिर्फ दो डॉक्टर ही ड्यूटी पर थे। निरीक्षण के दौरान जांच रिपोर्ट में भी अनियमितता पाई गई। एक महिला ने शिकायत की कि जांच के लिए उससे 500 रुपए लिए गए। इस पर विधायक ने नाराजगी जताते हुए संबंधित कर्मचारी के खिलाफ तुरंत कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि सरकारी अस्पताल में जांच के नाम पर मनमा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.