मुजफ्फरपुर, अप्रैल 17 -- मुजफ्फरपुर। नगर विधायक रंजन कुमार के निजी सचिव आशीष श्रीवास्तव का मोबाइल गुरुवार की देर रात रामदयालु गुमटी के पास से संदिग्ध परिस्थिति में गायब हो गया था। इसकी सूचना उन्होंने साइबर थानाध्यक्ष सह डीएसपी हिमांशु कुमार एवं तुर्की थाना प्रभारी पंकज कुमार को दी। तुर्की थाना के सकरी सरैया क्षेत्र में पुलिस ने छापेमारी अभियान चलाया। पुलिस ने 12 घंटे के अंदर मोबाइल को बरामद कर लिया। नगर विधायक के निजी सचिव आशीष श्रीवास्तव ने पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त किया। यह भी पढ़ें- ऑपरेशन मुस्कान के तहत गुम मोबाइल बरामद कर लौटाया यह भी पढ़ें- मंडलकारा में छापेमारी के दौरान मिले संदिग्ध मोबाइल नंबर और चाकू

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...