विधायक के दावत-ए-इफ्तार में शामिल हुए आम से खास लोग
जहानाबाद, मार्च 17 -- जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। रमजान के पावन महीने के मौके पर शहर के अरवल मोड़ से उत्तर शालीमार पैलेस में मंगलवार की शाम जहानाबाद के राजद विधायक राहुल कुमार के द्वारा दावत-ए- इफ्तार का आयोजन किया गया। इस इफ्तार पार्टी में जहानाबाद के राजद सांसद डॉ सुरेंद्र प्रसाद यादव, पूर्व सांसद डॉ जगदीश शर्मा समेत बड़ी संख्या में हिंदू और मुस्लिम समाज के आम से खास लोगों के अलावे विभिन्न इलाके से बड़ी संख्या में रोजेदार शामिल हुए। भाईचारे और मिल्लत का माहौल देखने को मिला। इफ्तार और नमाज के बाद विधायक राहुल कुमार ने सभी लोगों को रमजान की शुभकामनाएं दी और कहा कि ऐसे आयोजन से पूरे देश और दुनिया में अमन और सौहार्द का संदेश जाता है। जहानाबाद गंगा -जमुनी तहजीब की पहचान वर्षों से रही है। हर जाति, धर्म व वर्ग के लोग के साथ चलने से शांति और विकास का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.