धनबाद, मार्च 21 -- पॉलीटेक्निक कॉलेज से पांडरपाला की ओर जाने वाली सड़क को लेकर धनबाद विधायक राज सिन्हा ने पिछले साल एक दिसंबर को नगर निगम कार्यालय में धरना दिया था। विधायक के धरने से दबाव में नगर निगम ने आनन-फानन में चार दिसंबर को सड़क का शिलान्यास कराया। विधायक राज सिन्हा ने इसका शिलान्यास किया था। शिलान्यास किए हुए तीन माह बीत गए लेकिन नगर निगम ने अभी तक इस सड़क का निर्माण कार्य शुरू नहीं कर पाया। 2011 में पॉलीटेक्निक-पांडरपाला सड़क का निर्माण हुआ था। 15 वर्षों में कभी इस सड़क की मरम्मत नहीं हुई। आज स्थिति यह है कि बड़े-बड़े गड्ढों की वजह से इस इलाके में रहने वाले लोग कमर दर्द के मरीज बन जा रहे हैं। विधायक ने इस सड़क को लेकर निगम को कई बार पत्र लिखा था। इसके बाद भी असर नहीं होने पर उन्होंने धरना दिया। धरना के बाद निगम ने सड़क का शिलान्य...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.