विधायक के ड्राइवर के कमरे में लगी आग, सामान जला
हमीरपुर, मई 11 -- राठ। रविवार की रात विधायक की कार ड्राइवर के सूने कमरे में शॉर्टसर्किट से आग लग गई। आग से टीवी, कूलर, इनवर्टर सहित गृहस्थी का सामान जल गया। सूटकेस में रखे जेवर और 20 नकद भी जलकर राख हो गए। विधायक मनीषा अनुरागी के कार ड्राइवर खुशीपुरा मोहल्ला निवासी राहुल अनुरागी ने बताया कि वह नंदू सोनी के मकान में कमरा लेकर किराए से रहता है। रविवार को उसकी पत्नी पूनम मियांपुरा मोहल्ला निवासी बहन मंगला के घर चली गई और वह घर से बाहर था। रात तकरीबन 10 बजे कमरे में शॉर्ट सर्किट से अचानक आग लग गई। आग की लपटे तेज हुई तब आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पंप चलाकर पानी डालकर तब आग पर काबू पाया गया। तब तक टीवी, कूलर, गद्दा, गृहस्थी का सामान, इनवर्टर, सूटकेस पूरी तरह जल गए और सूटकेस में रखा मंगलसूत्र, जंजीर और 20 हजार रुपए नगद भी जलकर राख हो गए। राह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.