विधायक के चालक राजकुमार यादव हत्याकांड को लेकर फूटा जनाक्रोश
कोडरमा, जून 5 -- कोडरमा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जमीनी विवाद में विधायक डॉ. नीरा यादव के निजी चालक राजकुमार यादव की हत्या के बाद क्षेत्र में जनाक्रोश फूट पड़ा। बुधवार को परिजनों और ग्रामीणों ने कोडरमा थाना के सामने मुख्य सड़क को करीब दो घंटे से ज्यादा समय तक जाम रखा। सुबह सात बजे सदर अस्तपताल से शव को लेकर थाना के सामने रांची पटना रोड जाम कर दिया। सड़क जाम के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यातायात पूरी तरह बाधित रहा। प्रदर्शनकारियों ने हत्या के सभी आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी, पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा और मामले में लापरवाही बरतने वाले पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग कर रहें थें। यह भी पढ़ें- भूमि विवाद में हत्या मामले में 12 लोगों पर केस, पांच आरोपी गिरफ्तार इस दौरान आरोपियों के घरों पर बुलडोजर चलाने की मांग भी उठी। इस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.