किशनगंज, मार्च 7 -- ठाकुरगंज। निज संवाददाता स्थानीय जदयू विधायक गोपाल कुमार अग्रवाल के खिलाफ सोशल मीडिया पर कथित अभद्र एवं भ्रामक टिप्पणी को लेकर शुक्रवार को ठाकुरगंज में सैकड़ों लोगों ने विरोध मार्च निकालकर कड़ी नाराज़गी जताई। विरोध मार्च के बाद एक शिष्टमंडल ने आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग को लेकर महामहिम राज्यपाल, बिहार के नाम प्रखंड विकास पदाधिकारी, ठाकुरगंज को ज्ञापन सौंपा। सौंपे गए ज्ञापन में बताया गया कि बीते कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर कुछ व्यक्तियों द्वारा ठाकुरगंज के विधायक गोपाल कुमार अग्रवाल के विरुद्ध लगातार भ्रामक और साम्प्रदायिक टिप्पणियां की जा रही हैं, जिससे सामाजिक सौहार्द बिगड़ने की आशंका उत्पन्न हो गई है। ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि 1 मार्च 2026 को भी सोशल मीडिया पर विधायक के खिलाफ आपत्तिजनक एवं असत्य बातें प्रसार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.