बागेश्वर, अप्रैल 22 -- देवेंद्र पांडे, कांडा। पृथक कांडा ब्लॉक की मांग को लेकर चल रहा क्रमिक अनशन और महातपस्या विधायक के आश्वासन के बाद 31वें दिन स्थगित हो गया है। उन्होंने अनशनकारियों को जूस पिलाकर आंदोलन स्थल से उठाया। कहा कि विकासखंड की घोषणा मुख्यमंत्री ने पूर्व में की है। जल्द ही स्थापना के प्रयास होंगे। लोगों को छोटी प्रशासनिक इकाई का भी लाभ दिया जाएगा। बुधवार को कृपाल सिंह रावत, गुमान सिंह धपोला, बंशीधर कांडपाल, भैरवदत्त चंदोला, ईश्वर सिंह धपोला तथा मोहन सिंह धपोला क्रमिक अनशन बैठे। आंदोलन स्थल पर विधायक सुरेश गड़िया, उपजिलाधिकारी अनिल चन्याल व अन्य अधिकारी पहुंचे। विधायक ने आंदोलनकारियों से वार्ता की। कहा कि इस समय पूरे देश में जनगणना हो रही है। जनगणना के बाद परिसीमन होगा। उसके बाद ही ब्लॉक का निर्माण होगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.