विधायक के आवास पर ईद मिलन समारोह में जुटी भीड़
किशनगंज, मार्च 23 -- बिशनपुर। ईद पर्व के मौके पर रविवार को कोचाधामन के एआईएमआईएम विधायक मो सरवर आलम के मोहरमारी स्थित निज आवास पर ईद मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान विधानसभा क्षेत्र के सभी 30 पंचायत सहित जिले के विभिन्न क्षेत्र से पार्टी कार्यकर्ताओं,आम जन और क्षेत्र के गणमान्य लोग आयोजित ईद मिलन समारोह में शरीक हुए। इस दौरान एमआईएम विधायक मो सरवर आलम ने लोगों से गले मिल कर लोगों को ईद पर्व की हार्दिक बधाई दी और लोगों के साथ सेवई के साथ ईद की खुशियों को बांटा । इस दौरान विधायक मो सरवर आलम ने बताया कि ईद मिलन समारोह के आयोजन से आपसी प्रेम और भाई चारे को बढ़ावा मिलता है,ईद मिलन समारोह में समाज के सभी वर्ग के लोगों ने शिरकत की। मौके पर एमआईएम नेता शाहिद आलम, डेरामारी पंचायत के मुखिया शाहबाज आलम, पूर्व मुखिया अंजार आलम, शेर आलम, शादाब ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.